एसकेएम ने चंडीगढ़ में आंदोलन की घोषणा की, पुलिस ने रास्ता रोका

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/primenetworknews.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4732
संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने आज चंडीगढ़ में आंदोलन करने का एलान किया है। चंडीगढ़ पहुंचने से पहले पुलिस ने किसानों को रोक लिया है। आंदोलन के मद्देनजर चंडीगढ़ पुलिस ने शहर में प्रवेश करने वाले वाहनों के लिए यातायात डायवर्जन लागू किया है, जिसके कारण जीरकपुर-चंडीगढ़ मार्ग पर भीषण जाम लग गया है। कई जगहों पर पुलिस वाहनों की चेकिंग भी कर रही है। मुक्तसर से चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए किसान पुलिस ने बठिंडा रोड गांव भलाईआना में रोक रखे हैं। पुलिस किसानों को आगे नहीं बढ़ने दे रही है।
पटियाला में पुलिस ने किसानों के चंडीगढ़ में पक्का मोर्चा लगाने की घोषणा के चलते सुरक्षा के कड़े प्रबंध कर दिए हैं ताकि किसान चंडीगढ़ ना पहुंचे सकें। चंडीगढ़ मुल्लापुर बैरियर पर पुलिस तैनात कर दी गई है। पंजाब की तरफ से आने वाली हर गाड़ी की जांच कर ही उसे चंडीगढ़ के अंदर जाने दिया जा रहा है। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के आज चंडीगढ़ की ओर मार्च पर किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि हमारे करीब 18 जिलों में कार्यक्रम होंगे। अकेले अमृतसर में 21 जगहों पर हम भगवंत मान के पुतले जलाएंगे। आज का कार्यक्रम पूरे पंजाब में सैकड़ों जगहों पर किया जाएगा। एसकेएम की पंजाब यूनियन के नेता को किसान मजदूर मोर्चा के नेतृत्व के साथ हिरासत में लिया गया है। आज का आंदोलन किसानों के मानवाधिकार उल्लंघन के खिलाफ है। यह शांतिपूर्ण तरीके से किया जाएगा। हम मांग करते हैं कि गिरफ्तार किए गए सभी किसानों को रिहा किया जाए।
किसान मजदूर संघर्ष समिति के नेता गुरबचन सिंह छाबा ने कहा कि पंजाब में भगवंत मान सरकार किसानों के साथ बैठक छोड़कर चली गई। हमने ऐसा सीएम पहली बार देखा है, जो किसानों के साथ बैठक बीच में छोड़कर चला जाता है। कोई ऐसा जो किसान नेताओं के घरों पर छापेमारी करवाता है, उन्हें उनके घरों में नजरबंद करता है और कुछ अन्य को पुलिस स्टेशनों पर हिरासत में लेकर उन्हें गिरफ्तार करवाता है। उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार किसानों के मानवाधिकारों का उल्लंघन करने के लिए केंद्र के हाथों में खेल रही है। लोग इसे कभी स्वीकार नहीं करेंगे। हम भगवंत मान का पुतला जलाएंगे। उन्होंने कहा कि हम मांग करेंगे कि किसानों को विरोध करने की अनुमति दी जाए और उनकी मांग पूरी की जाए। हमारी मांगें गैरकानूनी नहीं हैं…हम इस सरकार की निंदा करते हैं। हमारा विरोध हमेशा शांतिपूर्ण होता है।
किसानों द्वारा चंडीगढ़ की ओर मार्च निकाले जाने पर चंडीगढ़ की एसपी गीतांजलि खंडेलवाल ने कहा कि हमने चंडीगढ़ की सभी सीमाओं पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया है, बैरिकेडिंग की गई है। सभी स्थानों पर कड़ी जांच की जा रही है।
उन्होंने कहा कि हम सभी रूट डायवर्जन के लिए प्रयास कर रहे हैं और लोगों को कम से कम असुविधा हो। लेकिन जहां भी हमें संदेह है कि हमारी जांच के कारण ट्रैफिक जाम हो सकता है, हमने ट्रैफिक रूट डायवर्ट कर दिया है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/primenetworknews.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4732




