उत्तराखंड

ऋषिकेश में बढ़ती दुर्घटनाओं के मद्देनजर रात की यातायात रोकने का निर्णय

उत्तराखंड:- पुलिस ने ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रात में बढ़ती दुर्घटनाओं को रोकने के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब एक नवंबर से देवप्रयाग और ऋषिकेश के बीच रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।

केवल आपातकालीन सेवाओं पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा। एसओ महिपाल सिंह रावत ने बताया, देवप्रयाग-ऋषिकेश मार्ग पर रात में आए दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसको रोकने के लिए एसपी टिहरी के निर्देश पर एक नवंबर से रात 10 से सुबह पांच बजे तक देवप्रयाग से ऋषिकेश के बीच वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा। बताया, आपातकालीन सेवाएं प्रतिबंध से मुक्त रहेंगी। स्थानीय लोगों और यात्रियों की सुरक्षा के लिए यह कदम उठाया गया है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button