उत्तराखंड
विधानसभा की कार्यवाही देखने पहुंची MIT की छात्राओं ने लोकतंत्र को लेकर मुख्यमंत्री धामी से ली जानकारी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज उत्तराखण्ड विधानसभा की कार्यवाही का अवलोकन करने आए Mahadevi Institute of Technology (MIT) की छात्राओं ने विधानसभा में भेंट की। मुख्यमंत्री ने छात्राओं से लोकतंत्र की प्रणाली के संबंध में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विधायिका, न्यायपालिका, कार्यपालिका कैसे कार्य करते हैं, इस संबंध में युवाओं को पूरी जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने आशा व्यक्त की कि छात्राएं यहां से एक नया अनुभव लेकर जाएंगी।




