राजनीति में बयानों की जंग तेज, दिनेश अग्रवाल ने खोला कांग्रेस पर हमला

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/primenetworknews.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4732
देहरादून:- भाजपा-कांग्रेस में जुबानी जंग छिड़ गई है। पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल ने कांग्रेस के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व में सवाल उठाते हुए जल्द ही कांग्रेस में बड़ा विभाजन होने का बयान दिया। इस पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने पलटवार किया। कहा, खा पीकर खिसकने वाले कांग्रेस की चिंता न करें। भाजपा नेता व पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल ने कहा, कांग्रेस के वर्तमान नेतृत्व का रवैया इतना खराब है कि निकट भविष्य में बहुत बड़ा विभाजन प्रदेश कांग्रेस में देखने को मिलेगा। कांग्रेस नेताओं को सोचने की जरूरत है कि कांग्रेस से पलायन क्यों हो रहा है। मैंने अपने 55 वर्ष के कांग्रेस कार्यकाल में अपनी मेहनत और कर्मठता से जो सफलता प्राप्त की थी, वह किसी की खैरात नहीं थी। जब 1968 में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ली थी, तब कांग्रेस के इन नेताओं का जन्म भी नहीं हुआ था। कहा, माहरा ने शायद पहली बार कांग्रेस अधिवेशन के भाग लिया है। लेकिन कांग्रेस में रहते हुए कई अधिवेशनों में भाग ले चुका हूं, उसी के आधार पर मैंने महाधिवेशन को निराशाजनक बताया। मेरे जाने के बाद से पार्टी की स्थिति बिगड़ी है। कांग्रेस का राष्ट्रीय व प्रदेश का नेतृत्व दिशाहीन हैं और देश को दिशा देने में सक्षम नहीं हैं।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल के बयान पर पलटवार किया। कहा, कांग्रेस में अग्रवाल जैसे नेता नहीं हैं, जिनके पैर कमजोर हैं। कांग्रेस में रहते हुए मंत्री से लेकर पूरा मान सम्मान मिला। उसके बाद खा पीकर पार्टी छोड़कर भाजपा की शरण में चले गए। ऐसे नेताओं को कांग्रेस की चिंता नहीं करनी चाहिए। कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल उठाने से पहले अग्रवाल को अपनी कथनी व करनी के बारे में सोचना चाहिए। भाजपा में उनकी कोई पूछ नहीं है। जिससे उन्हें कांग्रेस की चिंता सता रही है। अग्रवाल को इस बात का भ्रम है कि उनके जाने से देहरादून जिले में कांग्रेस कमजोर हुई है। मेरी सलाह है कि उन्हें 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए अब अपनी पार्टी भाजपा की चिंता करनी चाहिए। कांग्रेस ने मंगलौर, बदरीनाथ उपचुनाव जीतने के साथ नगर निकाय चुनाव में बेहतर प्रदर्शन किया है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/primenetworknews.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4732




