उत्तराखंड

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस में फिर टेंशन, 2 पूर्व विधायक कर सकते हैं BJP ज्वाइन

लोकसभा चुनाव 2024 से पूर्व कुछ प्रमुख नेताओं के भाजपा में जाने की चर्चाओं से कांग्रेस सतर्क हो चली है। पार्टी ने चर्चाओं के आधार पर अपने दो पूर्व विधायकों से सम्पर्क साधा है, हालांकि इनके गोलमोल जवाब पार्टी की चिंता दूर करने में नाकाम रहे हैं। हाल ही में पूर्व विधायक शैलेंद्र रावत कांग्रेस का दामन छोड़ चुके हैं।

अब चर्चा है कि कांग्रेस के दो पूर्व विधायक भी भविष्य की संभावनाओं को देखते हुए भाजपा ज्वाइन कर सकते हैं। साथ ही कांग्रेस के एक प्रदेश महामंत्री भी भाजपा में जा सकते हैं। बीते एक-दो दिन से तेज हो चली इन चर्चाओं के बीच कांग्रेस ने दोनों पूर्व विधायकों का मन टटोला।

हालांकि दोनों नेताओं ने फिलहाल भाजपा ज्वाइन करने से तो मना कर दिया है, लेकिन कांग्रेस उनके जवाब से संतुष्ट नहीं है, इसलिए पार्टी उनके अगले कदम पर बारीकी से नजर रख रही है। कांग्रेस का तर्क है कि भाजपा अब हर सीट पर जरूरत से ज्यादा ओवरलोड हो चुकी है, ऐसे में सभी नेताओं को वहां जाकर भी कुछ हासिल नहीं होगा।

फिलहाल कांग्रेस ऐसे मामलों में प्रतीक्षा करो और देखो की ही रणनीति अपना रही है। सम्पर्क करने पर प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी ने बताया कि भाजपा जानबूझकर अफवाह उड़ा रही है, दोनों नेताओं ने पार्टी के साथ खड़े रहने की बात कही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button